लंपसम (Lumpsum) क्या है? ये कैसे काम करता है?

WhatsApp Channel Join
Instagram Page Follow

पिछले लेख में हमने आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी के बारे में जानकारी दी थी। आज के लेख में हम आपको म्यूचुअल फंड में लंपसम Lumpsum क्या है? ये कैसे काम करता है? और म्यूचुअल फंड में लंपसम का क्या फायदा है? इसके बारे में जानकारी देंगे। 

क्या आप भी शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करना चाहते हैं तब आपको इन्वेस्टमेंट करने से पहले इसकी पूरी और सही जानकारी ले लेनी चाहिए।

सही जानकारी होगी तो आप इससे अच्छा पैसा बना सकते हैं और अगर बिना सही और पूरी जानकारी लिए इन्वेस्ट करेंगे तो नुकसान भी हो सकता है।

लंपसम क्या है? What is Lumpsum in Hindi

लंपसम म्यूचुअल फंड में पैसे निवेश करने की एक योजना है जिसमें आप एक साथ यानी की इकठ्ठे पैसे किसी एक अवधी के लिए निवेश करते हैं। Lump Sum को A Large Sum of Money भी कहते हैं। 

उदाहरण से समझिए

मान लेते है आपके पास 1 लाख रुपए हैं और आपने उनको 1 साल के लिए जमा कर दिया। जिस तरह से बैंक में फिक्स डिपोजिट की जाती है उसी तरह से इसमें भी होता है 

लेकिन इसमें आपको फिक्स डिपोजिट की तुलना में कही ज्यादा अच्छा रिटर्न मिलता है क्यूंकि इसमें कंपाउंडिंग प्रक्रिया होती है जिसमें आपको मिलने वाले हर साल ब्याज पर ब्याज मिलता है।

मान लेते है आपने एक लाख रुपए जमा किए दो सालों के लिए और आपको एक साल का ब्याज 20% परसेंट मिल रहा है तो एक साल बाद आपके एक लाख बीस हजार रूपए हुए अभी एक साल और बाकी है तो अब जो आपको ब्याज मिलेगा वो एक लाख बीस हजार पर मिलेगा।

उदाहरण : 100,000 पर 20% के हिसाब से 12 महीने बाद हुए 120,000 

120,000 का 20% के हिसाब से मिले 22,000 रुपए पूरी रकम हुई 142,000 रुपए 

आशा है अब आप समझ गए होंगे लंपसम क्या है और ये कैसे काम करता है।

म्यूचुअल फंड लंपसम में निवेश कैसे करें?

म्यूचुअल फंड में लंपसम क्या है ये जानने के बाद अब बारी आती है लंपसम में निवेश कैसे करें इसका प्रोसेस बहुत ही सिंपल है इसकी जानकारी हमने नीचे दी हुई है

  • सबसे पहले आपको किसी अच्छी कंपनी में अपना डीमैट अकाउंट खुलवा लेना है।
  • केवाईसी प्रक्रिया कर लेनी है।
  • उसके बाद आपको म्यूचुअल फंड वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
  • वहां पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे एक Sip और दूसरा Lump Sum
  • आपको Lump Sum वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर इसके बाद आपको अपनी जमा करने वाली राशि आप कितनी राशि जमा करना चाहते हैं।
  • इसके बाद अवधी का चुनाव करिए कितने सालों तक पैसे इन्वेस्ट रखना चाहते हैं।

लंपसम में निवेश करते समय ध्यान रखने वाली बातें

लंपसम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है :

सबसे पहले आपको इसकी पूरी जानकारी ले लेनी है शेयर मार्केट क्या है म्यूचुअल फंड क्या है ये कैसे काम करता है। 

निवेश करने से पहले आपको म्यूचुअल फंड पर रिसर्च करनी है। आपको ये देखना है पिछले सालों में इन म्यूचुअल फंड ने कैसा परफॉर्म किया। अगर पिछले सालों के परफॉर्मेंस अच्छी है तब आप उस म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

समय का ध्यान रखना है किस समय इन्वेस्ट करना है क्यूंकि अगर आपने सही समय इन्वेस्ट नही किया तो हो सकता है आपको ज्यादा फायदा ना हो और नुकसान हो जाए।

इसमें निवेश करने पर लाभ तभी मिलता है जब मार्केट में गिरावट होती है तब फंड के प्राइस कम हो जाते है और जब मार्केट में तेजी आती है तब ये आपको फायदा दे सकते हैं इसलिए समय का ध्यान रखें।

अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करेंगे तब आपको नुकसान होने की संभावनाएं नही होंगी क्योंकि लंपसम में कंपाउंडिंग के जरिए आपको फायदा होगा।

म्यूचुअल फंड में लंपसम का क्या फायदा है?

Lump Sum में निवेश करने का पहला फायदा तो ये है की इसमें आप एक बार में ही राशि जमा कर देते हैं Sip की तरह आपको हर महीने जमा करने की सरदर्दी नही रहती।

  1. इसमें आपको म्यूचुअल फंड की एनएवी से कोई लेना देना नही होता और न ही बाजार के उतार चढ़ाव से।
  2. जिनके पास ज्यादा पैसे है ये उनके लिए फायदेमंद होता है फिक्स्ड डिपोजिट से इसमें ज्यादा अच्छा रिटर्न मिलता है।
  3. आप चाहे तो बाद में अपनी राशि को बढ़ा भी सकते हैं और घाटा भी सकते है। 

म्यूचुअल फंड लंपसम में होने वाले नुकसान?

नुकसान होने के चांस तब अधिक बढ़ जाते हैं जब आपको इसकी जानकारी नहीं होती है जैसे हमे पैसे कब इन्वेस्ट करने चाहिए किस समय बाजार में गिरावट है।

  1. अगर मार्केट पहले से ही उठा हुआ है और आपने तब निवेश किए तो नुकसान होने के चांस है।
  2. अगर आप कम अवधी के लिए निवेश करते हैं तब आपको अच्छा रिटर्न नही मिलेगा और नुकसान भी हो सकता है।
  3. इसमें तभी फायदा मिलता है जब आप बहुत ज्यादा रकम को बहुत लंबे समय तक होल्ड करके रखेंगे।

लंपसम या एसआईपी किसमें निवेश करना ज्यादा अच्छा है?

दोनो की अपनी ही अलग अलग विशेषताएं है दोनो ही निवेशकों के वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम क्षमता और आवश्यकताओं के हिसाब से बनाए गए हैं

जैसे एक अनुभवी व्यक्ति जिसके पास ज्यादा पैसे है और उसे पहले से शेयर मार्केट का अनुभव है और अच्छा रिटर्न चाहता है उसके लिए लंपसम अच्छा विकल्प है।

और वही एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास ज्यादा पैसे नहीं है या वो सैलरी वाला व्यक्ति है और इन्वेस्टमेंट करना चाहता है तो उसके लिए एसआईपी अच्छा विकल्प है क्यूंकि इसमें हर महीने एक निश्चित राशि आपके बैंक खाते से कटती रहती है और एसआईपी में निवेश होती है।

FAQ’s म्यूचुअल फंड लंपसम से जुड़े कुछ सवाल : जवाब

Q. सबसे सुरक्षित निवेश क्या है?

A. सबसे सुरक्षित निवेश फिक्स्ड डिपॉजिट है अगर आप किसी अच्छी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तब आपको तय समय पर लाभ प्राप्त होगा।

Q. एसआईपी या लंपसम कौन सा निवेश सुरक्षित है?

A. ये आपके ऊपर निर्भर करता हैं इसलिए आप अपने जोखिमों और वित्तीय लक्ष्यों को देखकर डिसाइड करिए कि इनमें से आपके लिए कौन सा निवेश सुरक्षित है।

Q. क्या लंपसम या एसआईपी में निवेश करना अच्छा है?

A. दोनों की अलग विशेषताएं हैं इसलिए आप अपने वित्तीय लक्ष्यों और जोखिमों के हिसाब से खुद देखिए किसमें निवेश करना आपके लिए अच्छा है।

निष्कर्ष

हमारी सलाह यही है कहीं भी निवेश करने से पहले आप पूरी जानकारी हासिल करें क्यूंकि हमने जब रिसर्च की तब हमे पता चला कि इसमें उन लोगो को नुकसान होता हैं जो इसकी जानकारी लिए बिना और बिना सोचे समझे ही निवेश करते हैं

आशा करता हूं इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे म्यूचुअल फंड में लंपसम क्या है और ये कैसे काम करता है, म्यूचुअल फंड लंपसम में निवेश कैसे करें और इसके क्या फायदे है और क्या नुकसान है।

आज का लेख आपको कैसा लगा और आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी कॉमेंट के जरिए अपनी राय जरूर दें और आपने दोस्तो के साथ भी शेयर करें। एक साल में म्यूचुअल फंड कितना रिटर्न देता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top