ट्रेडिंग कैसे सीखें Free में? Step-by-Step Guide (2026)

WhatsApp Channel Join
Instagram Page Follow
ट्रेडिंग कैसे सीखें

ट्रेडिंग सीखने की शुरुआत क्यों करें?

शेयर मार्केट में नए लोग अक्सर ट्रेडिंग कैसे सीखें यह सवाल पूछते हैं लेकिन गलत जगह से शुरुआत कर देते हैं। कोर्स के नाम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, फिर भी असफल रहते हैं। सच्चाई यह है कि ट्रेडिंग फ्री में भी पूरी तरह सीखी जा सकती है।

Table of Contents

इस विस्तृत लेख में हम step-by-step समझेंगे कि बिना एक रुपया खर्च किए बिना आप प्रोफेशनल ट्रेडर कैसे बन सकते हैं। यह guide आपके लिए complete roadmap है।

ट्रेडिंग क्या है?

बेसिक्स समझेंट्रेडिंग और निवेश में अंतरट्रेडिंग का मतलब है शेयर, ऑप्शन या फ्यूचर्स को कम समय (मिनट, घंटे, दिन) के लिए खरीदना-बेचना। जबकि निवेश में आप शेयर को महीनों- सालों  के लिए रखते हैं।

उदाहरण:

ट्रेडिंग: सुबह 10 बजे Nifty 24000 पर खरीदा, दोपहर 2 बजे 24100 पर बेच दिया = 100 pts लाभ

निवेश: Reliance 2500 पर खरीदा, 3 साल बाद 3500 पर बेचा

ट्रेडिंग के प्रकार

  • इंट्राडे ट्रेडिंग – एक ही दिन में buy-sell
  • स्विंग ट्रेडिंग – 2-10 दिन होल्ड करना
  • पोजीशनल ट्रेडिंग – 15 दिन से 1 महीना
  • ऑप्शन ट्रेडिंग – Nifty/Bank Nifty options
  • फ्यूचर्स ट्रेडिंग – Stock/Index futures

Note: नौकरीपेशा लोगों के लिए स्विंग या पोजीशनल ट्रेडिंग सबसे अच्छी।

ट्रेडिंग कैसे सीखें

Step 1: बेसिक ज्ञान प्राप्त करें (1 महीना)

1. चार्ट पढ़ना सीखें 

चार्ट में price का movement दिखता है, जिससे पता चलता है कि शेयर ऊपर जा रहा है या नीचे।

पहले कैंडलस्टिक, ट्रेंड, और सपोर्ट-रेज़िस्टेंस समझो, बस इतना काफी है।

2. कैंडलस्टिक

कैंडलस्टिक एक तय समय में कीमत का पूरा मूवमेंट दिखाती है। इसमें Open, High, Low और Close शामिल होते हैं।

3. पाँच मुख्य कैंडलस्टिक पैटर्न:

  • Hammer → नीचे से ऊपर जाने का संकेत (Bullish Reversal)
  • Shooting Star → ऊपर से नीचे गिरने का संकेत (Bearish Reversal)
  • Doji → खरीद–बिक्री में अनिश्चितता
  • Bullish Engulfing → तेज़ी का मजबूत संकेत
  • Bearish Engulfing → मंदी का मजबूत संकेत
candlestick for learn trading

 

तकनीकी इंडिकेटर्सशुरुआत के लिए सिर्फ 3:

  1. EMA 20/50/200 → ट्रेंड की दिशा दिखाता है
  2. RSI (14) → 70 से ऊपर ओवरबॉट, 30 से नीचे ओवरसोल्ड
  3. Support/Resistance → कीमत के रुकने या पलटने के लेवल
stock trading indicators

 

Example: Nifty 24000 पर पहुँचा। EMA 50 के नीचे आया + RSI 25 = खरीदने का सिग्नल।

Step 2: Paper Trading शुरू करें (3-6 महीने)

Paper Trading मतलब बिना पैसे लगाए ट्रेड करना।
इससे नुकसान का डर नहीं रहता। सीखने और प्रैक्टिस के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

फायदे:

  • नुकसान का डर नहीं
  • अपनी strategy test कर सकते हैं
  • भावनात्मक control सीख सकते हैं
  • Confidence build होता है

कहाँ करें Paper Trading?

  1. TradingView.com (फ्री)
  2. Zerodha Streak (फ्री version)
  3. Sensibull Paper Trading
  4. Moneybhai (Moneycontrol)

Paper Trading Strategy

Daily Routine:

  • 9:15-9:30: Market analysis
  • 9:30-3:30: Live paper trades (max 2-3 trades)
  • 4:00 PM: Trade journal update

Trade Journal Format:

Date Stock / Index Entry SL Target Outcome Learnings
14-Jan-26 Nifty 24050 24020 24110 +60 pts RSI divergence worked

Target: 100 paper trades करें। कम से कम 60% win rate आए तो real trading शुरू करें।

Step 3: सही Trading Setup पहचानें

Perfect Setup के 5 नियम:

  • Multiple Confirmation (2-3 इंडिकेटर्स align हों)
  • Key Level पर हो (S/R, trendline)
  • Volume support हो
  • Higher timeframe भी confirm करे
  • Risk:Reward कम से कम 1:2 हो

Real Example (Nifty Intraday):

  • 📊 Setup: 15 मिनट चार्ट
  • ✅ Price: EMA 20 के ऊपर bounce
  • ✅ RSI: 35 से ऊपर आया (ओवरसोल्ड से रिकवरी)
  • ✅ Level: Previous day low 23980 पर support
  • ✅ Volume: Average से ज्यादा
  • ✅ R:R = 1:2.5 (30 pts risk, 75 pts target)

Entry: 24010 | SL: 23980 | Target: 24085
Result: Target hit ✅ +75 pts

इंट्राडे ट्रेडिंग: Complete Strategy

Bank Nifty Intraday Strategy

Timeframe: 5 मिनट चार्ट

Best Time: 9:45 AM – 2:30 PM

Setup Conditions:

  1. EMA 9 > EMA 21 (बुलिश trend)
  2. RSI > 50
  3. Price previous swing high/low break करे
  4. 15 मिनट higher TF भी confirm करे

Entry Rules:

  • Long: EMA crossover + breakout + volume spike
  • SL: Recent swing low के नीचे
  • Target: 1:3 R:R या EOD

Example Trade:

Bank Nifty: 51200 पर

  • ✅ EMA 9 crossed above EMA 21
  • ✅ RSI 55, rising
  • ✅ 51150 resistance break

Entry: 51220 | SL: 51170 | Target: 51360

Result: 2 घंटे में Target hit! +140 pts

ऑप्शन ट्रेडिंग: आसान तरीका

Option Chain समझें (5 मिनट में)

Option Chain में सिर्फ ये 3 चीजें देखें:

  1. Volume (लिक्विडिटी)
  2. Open Interest (बड़ा OI = strong support/resistance)
  3. PCR Ratio (Put-Call Ratio)

Simple Option Buying Strategy:

  1. Nifty spot के 100-200 pts OTM option लें
  2. IV कम हो (<30%)
  3. Strong trend direction में entry
  4. 30-45 मिनट holding time

Example:

34 दिन Challenge (Trading Psychology Master)

 

  • Week 1: सिर्फ Paper trading करें और Journal बनायें
  • Week 2: ₹5000 real money से ट्रेड करें और सिर्फ 1% का रिस्क लें
  • Week 3: Same strategy से ट्रेड करें
  • Week 4: Review करें और कैपिटल बढ़ाएं

सबसे बड़ा सच: Technical analysis सीखने से पहले mind control सीखें। 80% successful traders का secret यही है। Chart perfect हो या न हो, discipline से trading profitable बनती है।

Free में ट्रेडिंग कहाँ से सीखें?

ट्रेडिंग सीखना आज आसान है। Free Resources से 6-12 महीने में professional बन सकते हैं। सही books, YouTube channels और websites follow करें।

Top Books (Must Read)

  1. शेयर बाजार की एबीसी” (Hindi) – प्रह्लाद काम्बले
    Beginners के लिए perfect। Candlestick patterns, support-resistance सरल हिंदी में। Amazon ₹250।

  2. “Rich Dad Poor Dad” – Robert Kiyosaki (English/Hindi)
    Mindset change। Money works for you कैसे करें। Trading psychology का base।

  3. “ट्रेडिंग इन द जोन” (Trading in the Zone) – Mark Douglas
    Psychology master book। Emotions control कैसे करें। PDF free online मिलेगी।

  4. “Technical Analysis Explained” – Martin Pring
    Charts, indicators detailed। Hindi translation उपलब्ध।

  5. “जिग जैग ट्रेडिंग” – प्रह्लाद काम्बले
    Indian market examples के साथ strategies।

YouTube Channels (ये qualities देखें)

Good Channel Signs: 5+ साल experience, backtested strategies, no paid course pressure, live trading examples, Hindi/English mix, 1 लाख+ subscribers।
Top Recommendations:

  • Get Together Finance (GTF): 50+ घंटे free course। Demand-supply based।

  • Power of Stocks (Subasish Pani): Live trading, no indicators।

  • Trading with Sidhant: 6-step beginner guide।

  • True Investing: Complete Hindi course scratch से।

Avoid: Daily tips देने वाले, 500% return promise करने वाले।

सफल ट्रेडर कैसे सोचते हैं?

सफल ट्रेडर असफल ट्रेडर
Loss = Business cost Loss = Personal failure
Follows system 100% Changes rules daily
Patient for setup FOMO every move
Long-term focus Daily profit target
 

ट्रेडिंग कैसे सीखें बिना कोर्स खरीदे?

✅ हाँ बिल्कुल! फ्री में सीखें:
YouTube (Power of Stocks, Trading With Sidhant)
TradingView Paper Trading
Zerodha Varsity (Free courses)
Google “Nifty trading strategies Hindi”1

न्यूनतम कितना पैसा लगता है ट्रेडिंग में?

Nifty Options: ₹25,000 (1 लॉट)
Bank Nifty: ₹80,000 (1 लोट)
Stocks: ₹10,000 भी चलेगा
सुरक्षित शुरुआत: ₹1 लाख (2% risk rule)
1 ट्रेड में max ₹2,000 risk

नौकरी के साथ ट्रेडिंग संभव है?

✅ हाँ! Swing/Positional करें:
समय:
सुबह 15 मिनट setup ढूंढें
शाम 15 मिनट review करें
Weekend analysis (2 घंटे)

स्टॉप लॉस क्यों जरूरी है?

बिना SL = Account blowup guarantee!
Example:
Entry: ₹100 CE → SL ₹70 (-₹750)
बिना SL: ₹100 → ₹10 (-₹4500)
52% बचत! हर ट्रेड में SL mandatory

रोज़ कितने ट्रेड लेने चाहिए?

Beginner: Max 2 trades/day
Intermediate: 3 trades max
Pro: 1-2 quality trades
Quantity नहीं quality पर फोकस करने
3 loss trades के बाद कोई ट्रेड ना करें

ट्रेडिंग में guaranteed profit मिलेगा?

❌ नहीं! कोई guarantee नहीं
लेकिन system से 55-65% win rate possible है।
Monthly 8-15% realistic return
Risk management से survival
Warren Buffett: “Risk comes from not knowing!”

ट्रेडिंग कब बंद कर देनी चाहिए?

ट्रेडिंग में 5 खतरे के संकेत
1. लगातार 3 नुकसान : 3 ट्रेड loss के बाद तुरंत ट्रेडिंग बंद करें।
2. हफ्ते में 8% घाटा: जब पूंजी का 8% खो जाए तो हफ्ता भर रुकें।
3. भावनात्मक ट्रेडिंग : गुस्सा, डर या लालच से ट्रेड न लें।
4. Revenge trading: नुकसान भरने के लिए बड़ा ट्रेड न करें।
5. FOMO एंट्री: हर मूवमेंट में जल्दबाजी न करें।

समाधान: 2 दिन पूरा ब्रेक लें → अपनी स्ट्रेटेजी रिव्यू करें

📜 डिस्क्लेमर (Disclaimer)

4 thoughts on “ट्रेडिंग कैसे सीखें Free में? Step-by-Step Guide (2026)”

  1. Me 6 month se trading strategy lag raha hu.koi bhi strategy kaam nahi lag rahi hai. Target hit hone ke pehle hi strategy fail ho jati hai,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top